दरभंगा : सरकार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने आज संध्या मे वीडियो कोंफेरेंस करके देशभर मे लागू लॉक डाउन आदेश को पूरी कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है.

कहा है की सभी पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरें और इसे इन्फोर्स कराएं. कोरोना महामारी को काबू करने के लिये आवागमन को रोकना एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन अत्यंत आवश्यक है.

निर्देशानुसार जिला के सड़कों पर चल रहे सभी व्यवसायिक एवं निजी वाहनों की पुलिस अधिकारियों के द्वारा बारीकी से चेकिंग की जाएगी. बिना उचित कारण अथवा बिना पास के चल रहे अनधिकृत परिचालनों को रोका जायेगा और उनपर जुरमाना भी लगाया जायेगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !