सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : सोमवार को सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर शहर के एक बड़े मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया। सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 6 बाइक भी बरामद की गई है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

विस्तृत जानकारी देते हुए सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि दरभंगा जिला अन्तर्गत मोटर साईकिल चोरी की घटना में काफी वृद्धि होने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, दरभंगा के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष ल०सराय / सिंहवाड़ा / सिमरी / कमतौल / टेकनिकल सेल के कर्मी के साथ एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के सहयोग से दिनांक 04.07.21 को लोहिया चौक पर घेराबंदी कर 01. शंकर साह पिता स्व० विरेन्द्र साह सा० बांसडीह थाना हायाघाट 02. राहुल कुमार साह पिता राजीव दयाल सा० गिदरगंज थाना बहादुरपुर 03 दया शंकर कुमार पिता लालो साह सा० गिदरगंज थाना बहादुरपुर को एक लाल रंग का आपाची मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो ल०सराय थाना कांड सं0-321 / 21 से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर राहुल कुमार साह के घर पर छापमारी किया गया तो नगर थाना कांड सं0-159 / 21 मे चोरी गयी एक काला रंग के अपाची मोटर साईकिल बरामद किया गया है साथ ही उनके निशानदेही पर 04. विवेक कुमार पिता बालबोध मिश्र सा० सनहपुर थाना सिंहवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है तथा विवेक के कुमार के द्वारा चोरी करके लाया गया मोटर साईकिल अपने मोसेरा भाई 05.संतीष कुमार मिश्र सा० टेकटार निकासी थाना कमतौल के घर से उलजा रंग के आपाची मोटर साईकिल जो बहादुरपुर थाना कांड सं0-308 / 21 में चारी गयी थी को बरामद किया गया। लाल रंग के एक्स प्रो मोटर साईकिल जो ल०सराय थाना कांड सं0-322 / 21 से संबंधित था को बरामद किया गया है। अभियुक्तो के द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 06. मनोज कुमार राम उर्फ राजा पिता बालेश्वर राम सा०+थाना कु०स्थान जिला दरभंगा के घर से काला रंग के पैशन प्रो० मोटर साईकिल जो ल०सराय थाना कांड सं0-325/21 में चोरी गये मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी:-
01.अपाची मोटर साईकिल लाल रंग नं०-BR-07X-7596
02.अपाची मोटर साईकिल उजला रंग नं०-BR-01GE- 0531
- अपाची मोटर साईकिल काला रंग नं०- BR-01DP-5431
- एक्स प्रो० मोटर साईकिल लाल रंग नं०- BR-07X-9799
- पैशन प्रो० मोटर साईकिल काला रंग नं०- BR-07L-4033 .
- पैशन प्रो० मोटर साईकिल काला रंग का नंबर अंकित नहीं।
- मोबाईल फोन सिम के साथ-03
- मास्टर की चाभी-06

➤ गिरफ्तारी:
- शंकर साह पिता स्व० विरेन्द्र साह सा० बांसडीह थाना हायाघाट जिला दरभंगा
- राहुल कुमार साह पिता राजीव दयाल सा० गिदरगंज थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा
- दया शंकर कुमार पिता लालो साह सा० गिदरगंज थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा
- विवेक कुमार पिता बालबोध मिश्र सा० सनहपुर थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा
- संतीष कुमार मिश्र सा० टेकटार निकासी थाना कमतौल जिला दरभंगा
- मनोज कुमार राम उर्फ राजा पिता बालेश्वर राम सा० + थाना कु०स्थान जिला दरभंगा
गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियो का अपराधिक इतिहास निम्न प्रकार हैं:
01. ल०सराय थाना कांड सं0-321 / 21 दिनांक-28.06.21, धारा-379, भा0द0वि0 |
02. ल०सराय थाना कांड सं0-322 / 21, दिनांक-28.06.21, धारा 379, भा0द0वि०।
03. ल०सराय थाना कांड सं0-325 / 21, दिनांक 30.06.21, धारा-379, भा०द०वि० ।
04. बहादुरपुर थाना कांड सं0-308/21 दिनांक- 11.06.21, धारा 379, भा0द0वि0 |
05. नगर थाना कांड सं0-159 / 21 दिनांक- 03.07.21, धारा-379, भा0द0वि0 ।
06. अन्य कांडो में संलिप्ता के संबंध में पता किया जा रहा है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !