सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : बीते 3 जून को दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेंता ओ0पी0 अन्तर्गत डी0एम0सी0एच0 के प्रिन्सिपल आफिस के पाॅटिको से 3 लाख 50 हजार रूपया का लूट के कांड का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा लूटी गयी राशि की बरामदगी में दरभंगा पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा पुलिस कटिहार में कोड़ा थाना के सहयोग से छापामारी कर नयाटोला जुरावगंज निवासी विनोद यादव के पुत्र सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लूट की राशि भी बरामद कर ली है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बता दें कि 3 जून को करीब 12.00 बजे डी0एम0सी0एच0 प्रिन्सिपल आफिस के पाॅटिको के पास से डी0एम0सी0एच0 के कर्मचारी कमलदेव नारायण के मोटरसाईकिल से उतर कर आफिस जाने के क्रम में मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा 3 लाख 50 हजार रूपया छिनतई करने की घटना कारित की गयी। जिसके संबंध में लहेरियासराय (बेता) थाना कांड संख्या 279/21, दिनांक 03.06.2021 धारा 392 भा0द0वि0 दर्ज किया गया तथा कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

कांड प्रतिवेदित होने के पश्चात संबंधित थाना एवं तकनिकी शाखा के पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों के द्वारा वादी के बैंक से पैसा निकासी तथा छिनतई की घटना स्थल एवं अपराधकर्मियों के भागने वाले एरिया में लगे सी0सी0टी0वी0 का अवलोकन किया गया। जिसके पश्चात अपराधकर्मी के पहनावे एवं मोटरसाईकिल से घटना कारित करने वाला अपराधी कोड़ा गैंग का होना सम्भावना प्रतीत हुई थी।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि सी0सी0टी0वी0 फुटेज के आधार पर उक्त अपराधकर्मी का पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु एक टीम पु0अ0नि0 अमित कुमार, थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा थाना के नेतृत्व में तकनिकी शाखा के पुलिस कर्मियों को कटिहार जिला के कोड़ा थाना में सत्यापन एवं छापामारी हेतु भेजा गया। जिसके पश्चात उक्त टीम के द्वारा कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी सुमित कुमार की पहचान हुई।

जिसके पश्चात कोड़ा थाना के सहयोग से ग्राम नयाटोला जुरावगंज में छापामारी कर 7-8 जून की रात्रि में सुमित कुमार, पिता विनोद यादव, सा0 नयाटोला जुरावगंज, थाना कोड़ा, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर पर लुटा गया 3 लाख रूपया बरामद किया गया।
गिफ्तार अपराधकर्मी सुमित कुमार का आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

एसएसपी बाबूराम ने बताया कि दूसरे अपराधी की भी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस कार्य में अमित कुमार सिंहवाड़ा थाना प्रभारी, अखिलेश कुमार, जवान रामबाबू समेत तकनीकी सेल के कर्मियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !