Breaking News

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर bsrtc की सरकारी बस और हाइवा ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई है। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां गड्ढे में पलटी। हालांकि किसी की जान नहीं गई है लेकिन बस में सवार कई यात्री जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया गया है। मौके से बस और हाइवा ड्राइवर फरार हो गए हैं।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर एक सरकारी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सीधी टक्कर में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन चौक के पास सरकारी बस और हाइवा ट्रक में टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई हैं। स्थानीय लोगों की मदद घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भेजा गया है।

सूचना मिलते ही स्थानीय मब्बी थाना और सिमरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस में बचे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पटना से दरभंगा की तरफ जा रही बस की एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से टक्कर हो गई। इस दौरान देखते ही देखते दोनों तेज रफ्तार वाहन गड्ढे में पलट गए।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …