बस की ठोकर लगने से 4 वर्षीय मासूम बालक की मौ
(दरभंगा-गणपति मिश्र): दरभंगा बेनीपुर सड़क मार्ग पर सोनकी ओपी क्षेत्र के सोनकी बाजार में आज एक अनियंत्रित बस ने एक बच्चे को कुचला डाला। जिसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और दरभंगा से बेनीपुर जा रही बस में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा इसकी सुचना पुलिस को दी गयी। सोनकी ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशकत के बाद लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि दरभंगा से बेनीपुर की ओर तेज गति से दरभंगा केशरी बस जा रही थी। तेज गति होने के कारण बस चालक सोनकी बाजार में वह अपना नियंत्रण खो दिया। सड़क किनारे खेल रहे चार वर्षीय शुभम कुमार को रौंद दिया। जिसके बाद यह बात पुरे इलाके में फ़ैल गई और सभी मौके पर पहुंचकर बस को तोड़ने के साथ सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद यातायात पुनः बहाल हुई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !