दरभंगा : विगत कई दिनों से जिला के उपभोक्ताओं को खाना बनाने वाला एलपीजी गैस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। गैस विक्रेताओं द्वारा तेल कंपनियों से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति कम या नहीं होने की बातें कहकर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
लेकिन इस बीच चोरी छिपे ऊँचे कीमत पर बाजार में गैस सिलेंडर बेचे जाने की शिकायतें जिलाधिकारी को प्राप्त हुई हैं। जिलाधिकारी ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी गैस विक्रेताओं के गैस स्टॉक की छापामारी कर औचक जाँच करने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी एसडीओ को दिया हैं।

उन्होंने कहा हैं कि दीपावली एवं छठ त्योहार के अवसर पर लोंगो को समय पर गैस की आपूर्ति नहीं होने पर उन्हें काफी परेशानी हो सकती हैं। इसलिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य होने तक जिला के सभी गैस विक्रेताओं पर निगरानी रखी जाये। पणन पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के माध्यम से गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु ठोस उपाय किये जाये एवं निर्धारित मूल्य पर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, जो गैस विक्रेता गैस की कमी बताकर इसका कालाबाजारी करते पाए जाये उनके विरुद्ध कठोर कारवाई सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों से वे बराबर सम्पर्क में हैं और दीपावली-छठ जैसे बड़े त्योहार के अवसर पर मांग के अनुरूप गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने हेतु आईओसी को पत्र लिखा गया हैं। आशा किया गया है कि स्थिति शीघ्र सामान्य हो जायेगी और लोंगो को उचित मूल्य एवं समय पर पुन: गैस सिलेंडर मिलने लगेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !