दरभंगा : मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में आयोजित विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में दरभंगा जिला के मंझोली – चरौत सड़क खंड परियोजना- एन0एच0-527सी0 निर्माण के लिये भूमि -अर्जन एवं भू स्वामियों के बकाया मुआवजे की राशि का भुगतान के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्य सचिव को विस्तार से जिला में क्रियान्वित सभी परियोजनाओं के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया. मुख्य सचिव के निदेश के अलोक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने जिला भू- अर्जन पदाधिकारी को भू-अर्जन के अवशेष राशि का शीघ्र वितरण कराने का निर्देष दिया हैं.

जिला भू अर्जन पदाधिकारी को कहा गया कि भू-स्वामियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके उनसे आवेदन संग्रहित कर ली जाये। उन्हें मुख्य सचिव के निर्देष के आलोक में एन.एच 527 सी. एवं एस.एच. 88 से जुड़े भू-अर्जन के सभी मामलों को प्राथमिकता देकर निष्पादित करने को कहा गया । इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा अजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !