Breaking News

दरभंगा :: ‘एक अकेला सब पर भारी’ पूर्णिया में पप्पू यादव की जीत पर बोले डॉ मुन्ना खान

दरभंगा। जहां कई पार्टियों के दिग्गजों के पूर्णिया में कैंप करने के बाद भी जनता के सेवक पूर्व सांसद पप्पू यादव भारी मतों से विजय हुए हैं। यह जश्न सिर्फ पूर्णिया में नहीं मनाया जा रहा है पूरे बिहार में मनाया जा रहा है।

 

दरभंगा के जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मुन्ना खान ने अपने आवासीय कार्यालय पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ लुड्डू से मुंह मीठा कराया। डॉ मुन्ना खान ने कहा कि प्रणाम पूर्णिया से शुरू हुआ कार्यक्रम बुधवार को अपने आवास पर धन्यवाद पूर्णिया से समापन नहीं हुआ क्योंकि अब चलेगा काम पूर्णिया।

उन्होंने कहा कि जनता के सेवक सांसद पप्पू यादव ने जो जीत हासिल की है वह पूर्णिया के जनता की जीत है। जिस तरीके से कहीं भी कुछ भी होता था बिना जाति धर्म देखें पप्पू यादव पहुंचते थे। जीत के बाद भी पप्पू यादव पहुंचेंगे, उनका सेवा दल भी जनता की सेवा में आगे भी लगा रहेगा। इस जीत की खुशी के मौके पर चुनमुन यादव,पुतिन बिहारी चंद्रकांत सिंह,मणिकांत यादव,पप्पू सरदार,पिंटू खान,दिलशाद, कासिफ इकबाल,कुणाल पांडे,दीपक झा,आतिफ हसनैन,दस्तगीर अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

 

श्री खान ने कहा कि जहां कई पार्टियों के बड़े-बड़े दिग्गजों द्वारा बड़े-बड़े रैली करके अपने उम्मीदवार को जिताने की पूरी कोशिश की गई थी। वहीं पप्पू यादव एक अकेला सब पर भारी है और पूर्णिया की जनता के आशीर्वाद से ही उन्होंने जीत हासिल किया।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …