दरभंगा : आज सुबह बेंता ओ पी द्वारा हरियाणा निर्मित 156 कार्टून विदेशी शराब पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन से बरामद किया गया ।इस मामले में डीएसपी दिलनवाज अहमद द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर वह 2 दिनों से इस तरह की खेत का शहर में आने की सूचना पर कारवाई कर रहे थे । पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन मिलने पर डीएसपी दिलनवाज अहमद द्वारा मारवाड़ी कॉलेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को बुलाकर उनके सामने वैन को खोला गया । शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि यह कैश वैन नकली है इस तरह का लोगो पंजाब नेशनल बैंक के कैश वैन में नहीं लगा रहता है, तथा कैश वैन भी इससे भिन्न होती है। कैश वैन की जांच चल रही है ।शराब के साथ दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया तथा दो व्यक्ति भागने में सफल रहे। जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया वह पंडा सराय के निवासी सुमन महासेठ पिता विजय महासेठ तथा दूसरा राम नगर बहादुरपुर के निवासी अनूप पासवान पिता प्रहलाद पासवान है। जो 2 लोग भागने में सफल हुए वह भीम पासवान, बेनीपुर तथा लक्ष्मण झा ,देकुली के थे इन चारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है ।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !