Breaking News

बिहार :: दरभंगा सांसद कीर्ति समर्थकों ने फूंका सुमो का पुतला

दरभंगा (मनीगाछी) : मंगलवार को प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर सांसद कीर्ति झा आजाद के समर्थकों ने सुशील कुमार मोदी के प्रति हाय हाय के नारों के साथ पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेन्द्र झा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया गया।

मौके पर सांसद समर्थकों का आक्रोश इस बात का था कि दरभंगा के सरकारी मंच से चुने हुए सांसद कीर्ति झा आजाद का अपमान किया गया है। यह एक हिसाब से लोकतंत्र का सरेआम गला घोंटा गया। एक सोची समझी राजनीति के तहत यह दरभंगा के लोकप्रीय सांसद का अपमान मोदी के ईशारे पर यह सब हुआ। मोदी का मैथिल विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया। सांसद समर्थक का यह भी कहना था कि अगामी चुनाव में मैथिल एकजूट होकर सुशील कुमार मोदी को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र मिश्र पप्पू, प्रदीप सिंह, अनील झा, चन्द्रमोहन झा, विकास झा, सितलाम्बर झा, रौशन कुमार, गौरव कुमार सहित भाड़ी संख्या में सांसद समर्थक उपस्थित थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *