Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा :: ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा बरकरार, जेईई मेन्स 2026 में 5 विद्यार्थियों ने हासिल किए 99+ पर्सेंटाइल

दरभंगा :: ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा बरकरार, जेईई मेन्स 2026 में 5 विद्यार्थियों ने हासिल किए 99+ पर्सेंटाइल

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेईई मेन्स 2026 (फेज-1) के परिणाम सोमवार देर शाम जारी किए गए, जिसमें मिथिलांचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रचा। संस्थान के पाँच छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर न केवल संस्थान बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

 

Advertisement

 

संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष आदित्य सिन्हा (99.57), अभिनव अजय (99.40), अनिक राज (99.34), आकर्ष राज (99.25) और श्रुति कुमारी (99.10) ने 99+ पर्सेंटाइल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। साथ ही अर्पित, नंदनी, प्रियांशु, तेजस सहित 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 97 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की। इसके अतिरिक्त 150 से अधिक छात्र बेहतर पर्सेंटाइल के साथ आईआईटी एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सिद्ध करता है कि समर्पित प्रयास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

 

वहीं संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने कहा कि परिणामों के अनुपात के आधार पर ओमेगा स्टडी सेंटर लगातार पिछले 12 वर्षों से राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता आ रहा है, जो संस्थान और सम्पूर्ण मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सभी सफल विद्यार्थी अब अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में जेईई एडवांस की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं।

 

 

इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन तथा प्रबंधन टीम के समर्पित प्रयासों को देते हुए संस्थान ने सभी का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षकगण आशीष ओझा, अनुज मिश्रा, रुपेश कुमार, रौशन कुमार, निशिकांत सिन्हा, पंकज कुमार, रोहित कुमार, धनंजय सिंह सहित प्रबंधन टीम के प्रवीण कुमार, चंद्रमणि प्रकाश, रोशन कुमार, अनुराग आदि के सामूहिक प्रयासों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही उत्तर बिहार के अभिभावकों का विश्वास भी संस्थान के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि ओमेगा स्टडी सेंटर पिछले कुछ वर्षों में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में बिहार का एक विश्वसनीय और अग्रणी संस्थान बनकर उभरा है। संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थी देश के विभिन्न आईआईटी, सरकारी मेडिकल कॉलेजों तथा प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं।

 

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …