डेस्क : दरभंगा में शराब माफियाओं द्वारा स्कॉर्पियो से कुचलकर पुलिस जवान की हत्या कर देने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के केवटी थाने में तैनात पुलिसकर्मी सफीउर रहमान की हत्या शराब माफियाओं ने बीती रात शराब लदी स्कॉर्पियो से कुचलकर कर दी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने इस मामले में अब छह शराब माफियाओं की गिरफ्तारी की है। पुलिस शराब माफिया से जुड़े बड़े मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। स्कॉर्पियो के ड्राइवर को पुलिस ने बीती रात ही गिरफ्तार कर लिया था।

शराब बंदी वाले बिहार में शराब माफिया न सिर्फ सरकार के दावों की हवा निकालकर शराब का काला करोबार कर रहे हैं, वहीं धड़ल्ले से शराब की तस्करी जारी है। ऐसी वारदातों के सामने आने के बाद लगता है कि शराब माफिया खुद की अपनी सरकार चला रहे हैं। हालात ऐसे बन रहे हैं, कि वे पुलिसकर्मियों तक को निशाना बनाने लगे हैं।

दरअसल, दरभंगा जिले के केवटी थाना की पुलिस देर रात गश्ती में अपने थाने के पास सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच में लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस की नजर शराब से लदी स्कॉर्पियो पर पड़ी। शराब माफिया की गाड़ी की चपेट में आकर होमगार्ड लगभग 200 मीटर तक घिसटता रहा। गाड़ी के आगे बहुत से ट्रक खड़े थे। रास्ता न होने की वजह से माफियाओं ने गाड़ी रोक दी और मौके से फरार हो गए।

हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने स्कॉर्पियों ड्राइवर को पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले।आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल जवान को केवटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद यहां से उन्हें डीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर डीएमसीएच पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ एसपीडीओ अनोज कुमार मौके पर पहुंचे। एसपीडीओ ने कहा कि यह पूरा मामला हत्या का है। शराब लदी स्कॉर्पियो कार सवार ने जानबूझकर मौके से भागने की कोशिश की। इसमें होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक होमगार्ड का नाम सफीउर रहमान है। वह दरभंगा के मनीगाछी थाना इलाके के पैठान कबई के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !