Breaking News

एक्शन में DIG :: थानेदार को बाइक चोर को छोड़ना पड़ गया महंगा, सस्पेंड

 

डेस्क। बिहार पुलिस के एक थानेदार को बाइक चोर को पकड़ कर छोड़ना महंगा पड़ गया। मामला सहरसा से है जहां बिना कागजी प्रकिया पूरी किए बाइक चोरी के अभियुक्त को छोड़ना नवहट्टा थानेदार को काफी भारी पड़ गया। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया है।

 

Advertisement

 

कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने नवहट्टा थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को सस्पेंड कर दिया है। गुड्डू कुमार की जगह ज्ञान रंजन को नवहट्टा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में सुपौल जिले में एक बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

 

नवहट्टा थानाध्यक्ष द्वारा बाइक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया लेकिन बिना कागजी प्रकिया के ही उसे छोड़ दिया था। मामला संज्ञान में आते हीं कोसी रेंज डीआईजी मनोज कुमार ने नवहट्टा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। साथ ही एसपी को विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 

वहीं जिले की कानून व्यवस्था को सुधारने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने कई पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण किया है। जिसमें दो थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। एसपी ने ममता कुमारी को जलई थानाध्यक्ष और ज्ञानरंजन को नवहट्टा थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं अरूण कुमार को सदर थाना, राजदेव बैठा को बैजनाथपुर थाना, पूनम कुमारी एक को सदर थाना, राहुल रोशन को साईबर थाना और कुंदन कुमार को जलई थाना में पदस्थापित किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने नए पदस्थापित थाना में योगदान देने का स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किया है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …