जालंधर (उमेश बत्रा): शहर को हराभरा रखने और स्वछ हवा हेतु भाजपा जिला प्रधान रमेश शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा ने आज सोढल मंदिर के पास पौधरोपण किया। इस बाबत जिला युवा मोर्चा के प्रधान मुनीश विज ने कहा की उन्हें रमेश शर्मा द्वारा निर्देश दिया गए है की वे अपने साथियो समेत ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करे जिसे अंजाम देने के लिये आज से इसकी शुरुआत कर दी गयी है। वे अपने सभी साथियो को भी इस मुहीम में साथ जोड़ रहे है। उन्होंने कहा की आज कल के दूषित पर्यावरण में बहुत जरुरी है की सभी अपनी जिम्मेवारी समझते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करे जिसके चलते स्वछ हवा और छायादार पेड़ लगाने से हमें ही फायदा होगा व आने वाले पीढ़ी को भी इसका फायदा मिलेगा ,जिस गति से आज कल वृक्षो को काटा जा रहा है।उसी के चलते ग्लोबल वार्मिंग जैसे समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है, कल की पीढ़ी को अगर बचाना है तो आज से ही हमें सब को पौधरोपण का संकल्प लेना होगा। जिस गति से वृक्षो का आज कल काटा जा रहा है उससे वो दिन दूर नहीं जब हम लोग स्वछ हवा के लिये तरसते नजर आएंगे। अतः इन बातो को नजरअंदाज न करते हुए आज से ही हम सब को पर्यावरण स्वछ रखने हेतु प्रक्षारोपण करना चाहिय इस मोके में कोंसलर कनवर जीत सिंह बेदी , (sunny)सनी शर्मा, शिव शक्ति सोसायटी के प्रधान रमेश शर्मा सुनीता बावा, मंडल महामंत्री उमेश बत्रा और रितेश , यजित हुरिया, पूजा शर्मा ,सुदेश रानी, हनी तलवार ,किरण, रुकमणी ,मनजोत सिंह ,जगदीश लाल धर्मेंद्र ,सोनू ,पंकज अरोड़ा, गौरव वर्मा ,अर्जुन खुराना आदि शामिल हुए
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !