दरभंगा : निर्वाचन को लेकर अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को लेकर जितनी भी तैयारी है वह कर लिया जाए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
खासकर आदर्श आचार संहिता कोषांग को 48 घंटे के अंदर जिले के जितने भी होर्डिंग्स, बैनर हैं सब को हटवा देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सामग्री कोषांग को इंक,पैड इत्यादि की व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मत पेटिका कोषांग का गठन कर लिया जाए। पोस्टल बैलट पेपर फॉर्म 12 निर्वाचित पदाधिकारी के माध्यम से निर्वाचकों के बीच टीम बनाकर उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्योंकि इस बार मतदान अपराह्न 6:00 बजे तक कराया जाएगा। इसलिए सभी मतदान केंद्रों पर बिजली की मुकम्मल व्यवस्था कर ली जाए। कार्यपालक अभियंता विद्युत इसे सुनिश्चित कराएंगे सभी निर्वाची पदाधिकारी इसका अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने बीएमएफ कोषांग को मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था यथा पेयजल, रेलिंग सहित रैंप, प्रकाश, शेड एवं महिला -पुरुष शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन के पहले अपने अपने कोषांग की बैठक कर लेने के निर्देश दिए तथा सभी तैयारी पूर्ण कर लेने को कहा।

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने हेतु संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया गया। उन्होंने यथाशीघ्र उन सड़कों की मरम्मत कराकर मोटरेबल बना दिया जाए। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए 116 आवासन स्थल चिन्हित किए गए हैं उन स्थलों पर पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था कर लेने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। सामग्री कोषांग को अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस बलों के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव रंजन प्रभाकर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !