Breaking News

आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 2 लोगों को डीएम ने किया सम्मानित

दरभंगा : बाढ़ वर्ष 2019 में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला के दो व्यक्तियों को बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सम्मानित किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने वालों में केवटी प्रखण्ड के हीरा राम एवं बेनीपुर प्रखण्ड के राम कुमार झा के नाम शामिल है। गौरतलब है कि हीरा राम एवं राम कुमार झा वर्ष 2019 में बाढ़-आपदा के अवसर पर राहत वितरण कार्य में प्रशासन को भरपूर सहयोग प्रदान किये थे। ये हर समय प्रशासन के साथ खड़े रहे। इनके योगदान के फलस्वरूप राहत एवं बचाव कार्य का संचालन कराने में जिला प्रशासन, दरभंगा को सहूलियते हुई। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार, पटना द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों के नाम की माँग की गई थी।

जिलाधिकारी द्वारा कुल तीन व्यक्तियों के नाम की अनुशंसा की थी, जिसमें से उक्त दोनों व्यक्तियों के नाम पर प्राधिकार द्वारा सहमति प्रदान की गई। बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा श्री झा एवं श्री राम को प्रशस्ति पत्र, टिकुली आर्ट किया हुआ पेंटिग एवं 5100 रुपए का चेक इनाम के रूप में प्रदान किया गया है। उक्त के आलोक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में श्री राम एवं श्री झा को प्रशस्ति पत्र, पेंटिग एवं चेक हस्तगत किया गया। जिलाधिकारी ने इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिया है।

इस अवसर पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार और स्टोनोग्राफर जय प्रकाश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …