दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस आज के दिन में विश्व के लगभग सभी देशों में फैल गया है। इस बीमारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए दुनिया ठहर सी गई है। अपने देश भारत वर्ष के कई राज्यों में भी लॉक डाउन आदेश लागू है। कतिपय राज्यों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। बिहार सरकार द्वारा भी पूरे राज्य में लॉक डाउन आदेश जारी किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कोरोना बीमारी के विरूद्ध लड़ाई में सरकार के अभियान में सभी लोग सहयोग करें। इस बीमारी को फैलने से रोकने का सबसे कारगर तरीका सामाजिक दूरियाँ मेनटेन करनी है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। सरकार द्वारा सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। बाजार में आवश्यक सामानों की कोई कमी नहीं है। इसलिए संग्रह करने की प्रवृति नहीं रखें। शासन/प्रशासन दिन-रात मुश्तैद रहकर सभी व्यवस्थाओं को रेग्यूलेट करने में लगा हुआ है। मौके का फायदा उठाने वाले व्यापारियों के विरूद्ध भी धड़-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। कृत्रिम कमी का बहाना बनाकर सामनों को ऊचे दामों पर बेचने की सूचना जिला प्रशासन को मिल रही है। जिला प्रशासन ने अपना सभी मशीनरी आपूर्त्ति व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने में लगा रखा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों/अस्पतालों में आपातकालीन सेवा 24 घंटे क्रियाशील किया गया है। बीमार व्यक्ति को तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। कोरोना वायरस बीमारी इंसानो के सम्पर्क में आने पर अत्यंत तेजी से फैलता है। इसलिए स्थिति की नाजुकता को देखते हुए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 04-04 गाड़ियों के साथ डॉक्टरो एवं मेडिकल स्टाफ्स टीम तैनात की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष में भी चिकित्सको/मेडिकल स्टाफ्स की टीम मुश्तैद है। दूरभाष पर किसी व्यक्ति के बीमार होने की सूचना मिलते ही चिकित्सकों द्वारा उन्हें तुरंत चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा। अगर बीमार व्यक्ति की स्थिति गंभीर होगी तो चिकित्सा कक्ष में प्रतिनियुक्त चिकित्सक/कर्मी द्वारा नजदीकी सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से बीमार व्यक्ति को चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराया जायेगा। बीमार व्यक्ति को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र/अस्पताल में ले जायें।
जिलाधिकारी ने अधीक्षक, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्तपाल एवं सिविल सर्जन, दरभंगा को किसी व्यक्ति के बीमार होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल संबंधित मरीज के चिकित्सा हेतु चिकित्सकों/कर्मियों के टीम को जरूरी दवाएँ एवं उपकरण के साथ भेजने का निदेश दिया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष/दूरभाष 104 नम्बर पर आने वाले सभी सूचनाओं का वरीय अधिकारी द्वारा अनुश्रवण किया जा रहा है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को कोराना के लक्षण जैसे सर्दी, सुखी खाँसी, तेज बुखार एवं साँस लेने में तकलीफ होने की शिकायतें हो तो तुरंत टॉल फ्री नम्बर – 104 पर सूचना दें। इसके अलावा समाहरणालय में 24 घंटे जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है। इसका नम्बर – 06272-245055 है। यह हंटिग लाइन है। इस नम्बर पर भी सूचना दे सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी अपर समाहर्त्ता (लो.शि.) श्री राजीव रंजन प्रभाकर द्वारा स्वयं मुश्तैद रहकर सभी सूचनाओं पर तत्क्षण कार्रवाई हेतु संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील किया गया है कि कोरोना महामारी के खत्म होने तक सभी अपने-अपने घर में ही रहें। सामाजिक दूरियाँ मेनटेन करके ही कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !