Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान के संस्थापक आदर्श कुमार ने जिला अवर निबंधक स्वीटी सुमन से की शिष्टाचार मुलाकात, संविधान व बाबा साहब की तस्वीर की भेंट

डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान के संस्थापक आदर्श कुमार ने जिला अवर निबंधक स्वीटी सुमन से की शिष्टाचार मुलाकात, संविधान व बाबा साहब की तस्वीर की भेंट

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान, दरभंगा के संस्थापक एवं युवा समाजसेवी आदर्श कुमार ने दरभंगा जिला अवर निबंधक (रजिस्ट्रार) स्वीटी सुमन जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

मुलाकात के दौरान आदर्श कुमार ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर एवं भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, वंचित एवं शोषित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

 

 

 

आदर्श कुमार ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर संविधान जागरूकता अभियान, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं जरूरतमंदों के लिए विभिन्न जनहितकारी पहलें संचालित की जाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक सहयोग से संस्थान की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी रूप से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँच सकेंगी।

 

 

इस अवसर पर जिला अवर निबंधक स्वीटी सुमन जी ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया और भविष्य में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान के वरिष्ठ सदस्य विजय मल्लिक भी उपस्थित रहे।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …