Breaking News

चुनाव 2019 :: दरभंगा सीट आरजेडी को, अब्दुल बारी सिद्दीकी लड़ेंगे चुनाव – भाई वीरेंद्र

डेस्क : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासत के बीच महागठबंधन में चल रही दांव-पेंच के बीच राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि दरभंगा सीट से राजद ही चुनाव लड़ेगा और पार्टी इस सीट के लिए राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का टिकट फाइनल कर दिया है. लोकसभा सीट से कीर्ति आजाद और मुकेश सहनी दोनों का पत्ता साफ हो गया है.

उन्होंने कहा है कि दरभंगा सीट से राजद ही चुनाव लड़ेगा और पार्टी इस सीट के लिए राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का टिकट फाइनल कर चुके हैं. बता दें कि हाल ही में कीर्ति आजाद ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और उनके नाम की ही चर्चा है कि कांग्रेस के टिकट से वही चुनाव लड़ेंगे. अब खबर है कि कीर्ति आजाद को महागठबंधन ने उनकी सीट दरभंगा से ही उन्हें टिकट नहीं दिया है.
राजद के प्रवक्ता और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि दरभंगा सीट से राजद ही चुनाव लड़ेगा और पार्टी ने सिद्धिकी का टिकट फाइनल कर दिया है. मालूम हो कि बिहार के मिथिलांचल बेल्ट की इस सबसे अहम सीट पर कांग्रेस की नजर थी लेकिन राजद के ऐलान के साथ ही ये तय हो गया है कि अब दरभंगा से सिद्दिकी ही चुनाव लड़ेंगे. वहीं दरभंगा से कीर्ति आजाद के चुनाव लड़ने पर इस बयान के बाद राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि दावेदारी करने का हक सबको है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कौन होगा? ये तो महागठबंधन को तय करना है.

बता दें कि भाजपा छोड़कर कीर्ति आजाद ने कांग्रेस ज्वाइन करते वक्त भी कहा था कि वो दरभंगा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में राजद के इस फैसले से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ सकता है.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *