दरभंगा : कुशेश्वरस्थान-बिरौल मुख्य सड़क पर कलना चौक के पास बालू लदे चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। यह देखते ही सड़क पर चीख पुकार मच गई। मौके से आसपास चल रहे वाहन तितर बितर हो गये। वहीं आग की वजह से यातायात बाधित रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !