दरभंगा : लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये हुए सभी अप्रवासी मजदूरों/अन्य लोंगो को उनके गाँव के स्कूल/पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया है। आज जिला में कुल 197 क्वारंटाइन सेन्टर क्रियाशील है। जिसमें कुल 2287 अप्रवासी मजदूर/अन्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
विल्लेज क्वारंटाइन केंद्रों में सबसे अधिक कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 21 केन्द्र शामिल हैं। वहीं अलीनगर प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, बहादुरपुर प्रखण्ड में 12 क्वारंटाइन सेन्टर, बहेड़ी प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, बेनीपुर प्रखण्ड में 12 क्वारंटाइन सेन्टर, बिरौल प्रखण्ड में 20 क्वारंटाइन सेंटर, सदर प्रखंड में 08, नगर निगम क्षेत्र में 01, गौड़ाबौराम प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, घनश्यामपुर प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, हनुमाननगर प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, हायाघाट प्रखण्ड में 10 क्वारंटाइन सेन्टर,

जाले प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन सेन्टर, केवटी प्रखंड में 08, किरतपुर में 04, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड में 20 क्वारंटाइन सेन्टर, मनीगाछी प्रखण्ड में 10 क्वारंटाइन सेन्टर, सिंहवाड़ा में 14 एवं तारडीह प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन (संगरोध) सेन्टर संचालित है। इन सभी संगरोध केंद्रों में कुल 2287 व्यक्तियों के आवासित होने की सूचना प्रतिवेदित है।

क्वारंटाइन सेन्टर में ठहराये गये सभी लोगों को सरकारी स्तर पर आवासन एवं भोजन/पानी/चिकित्सा आदि की सारी सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। इन लोगों के भोजन/आवासन का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा ।

जिला मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि मंगलवार को कुल 2479 लोगों को क्वारंटाइन केन्द्रों में खाना खिलाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !