डेस्क : दरभंगा के बिरौल में गणेश पूजा के दौरान पंडाल में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमें बार-बालाओं के अश्लील डांस पर पूजा समिति के युवकों के ठुमके का वीडियो वायरल हुआ है. आस्था के नाम पर इस तरह का अश्लील डांस काफी शर्मनाक वारदात है.

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के विरौल थाना क्षेत्र के सनफ्लावर एकता संघ मंदिर घाट में 25 वर्षों से गणेश पूजा के अवसर पर बड़े बड़े पंडाल लगा कर पूजा की जाती है. इस पूजा में भाग लेने के लिए इलाके के दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन हाल ही में यहां हुआ अश्लील डांस पूरे इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. बार बालाओं के इस अश्लील डांस की वजह से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां चंदे के नाम पर लिए गए रुपयों को इस तरह बर्बाद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की वजह से देश भर में समाज की बदनामी हो रही है.

वहीं पूजन कमेटी ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए कमेटी से कोई भी स्वीकृति नहीं ली गई थी.

कुछ अराजक तत्वों ने कमेटी को बदनाम करने के लिए इस प्रकार की हरकत की है. साथ ही कमेटी के सदस्यों का कहना है कि वीडियो में नज़र आ रहे लोगों को चिन्हित कर के उचित कार्रवाई की जाएगी.
इससे पूर्व हाल ही में दरभंगा में बार गर्ल के साथ तमंचे पे डिस्को का ये वीडियो वायरल हुआ था
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !