सीतामढ़ी : आवासीय होटल में गोली चली. होटल के कमरा में युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. मौके पर ही लड़की की मौत हो गयी. वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. 
नगर थाना की पुलिस को मामले की छानबीन कर रही है. युवक कॉलेज में पढ़ाई करता था और सीतामढ़ी शहर में आकर कोचिंग करता था. मृतक के पिता ने कहा कि आज भी वह कोचिंग का नाम करके ही निकला था.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीतामढ़ी शहर के मेला रोड स्थित होटल सम्राट में प्रेमी जोड़े ने अपनी जान देने की कोशिश की. लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार ली. गोली की आवाज सुनते ही होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरा संख्या 302 का दरवाजा तोड़ा फिर पाया कि लड़की की मौत मौके पर ही हो चुकी थी. लड़का को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसे शहर के ही निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. सूरज को गंभीर स्थिति में शहर के निजी अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे से एक पिस्टल और दो खोखे बरामद किए हैं. इसके अलावा होटल का रजिस्टर जख्मी युवक का आधार कार्ड, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है. दूसरी और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को परिजनों को सौंप दिया है. प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम क्यों उठाया अब तक रहस्य का विषय बना है.

पुलिस की एफएसएल की टीम मुजफ्फरपुर से बुलाई गई है जो इस मामले की वैज्ञानिक पद्धति से जांच करेगी. मौके पर थाना अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की. एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर सिंह और एसडीपीओ सदर डॉ कुमार वीरेंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. एसपी सुजीत कुमार ने इस मामले में बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !