Breaking News

बिहार :: बेनीपुर में आरएसएस का ‘गुरू दक्षिणा’ कार्यक्रम संपन्न

दरभंगा, बेनीपुर (गणपति मिश्र) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरुदक्षिणा कार्यक्रम सोमवार को बेनीपुर के कर्पूरी भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक राम कुमार जी ने अपने बौद्धिक संबोधन में कहा कि आज राष्ट्र जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है उसका समाधान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा ही है, क्योंकि प्रजातंत्र की सफलता प्रबुद्ध नागरिक के कंधों पर होती है और इस देश के नागरिकों को प्रबुद्ध बनाने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल 1925 से ही करते आ रही है। जनमानस में यह विचार आता है कि युग पुरुष बलराम हेडगेवार यदि संघ की स्थापना नहीं किए होते तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। संघ अपनी शाखा के माध्यम से अपने स्वयं सेवकों के जिन गुणों को उतारना चाहती है, उसमें यह धरती हमारी मां है, इसपर बसने वाले जितने भी लोग हैं सभी हमारे बंधु बांधव हैं। इस धरती पर पेड़-पौधे, पशु पक्षी सब एकत्व भाव से हममें समाहित है। हिन्दुओं का यही परम वेदांत दर्शन भी है। 

संघ यह मानता है कि जब तक देश में आदर्श से प्रेरित नैतिक व्यक्तित्व की पृष्ठभूमि नहीं बनती है तबतक हम इसको पुन: विश्वगुरु के सिंहासन पर नहीं बैठा सकते। 

इस अवसर पर जिला संघ चालक राज नारायण , जिला सह कार्यवाह सतेंद्र, बेनीपुर नगर शारीरिक प्रमुख राम कृष्ण , सुरेश , संभु , विशाल , बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर, पूर्ब विधानपरिसद मिश्री लाल यादव , बेचन झा , मणिकांत मिश्र , शंकर भगवान पूर्ब, संतोष झा, राधे श्याम झा मणिकांत झा , राजू सिंह, माधव चौधरी, मुनींद्र यादव, विनय झा, रामफल मिश्र, गुड्डू जी नवनीत आदि मौजूद थे।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *