Breaking News

लॉकडाउन में सख्ती बरतने को लेकर दरभंगा पुलिस पर पथराव, आधा दर्जन गिरफ्तार

डेस्क : दरभंगा में लहेरियासराय थाना के नीम चौक के पास लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्ती देख शरारती तत्वों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिसवालों ने जमकर लाठियां भांजी। कई लोग अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा में नीम चौक के पास भीड़-भाड़ की सूचना होने पर जब पुलिस पहुंची तो कैरम खेल रहे कुछ युवक पुलिस से उलझ गए। सभी अपने अधिकार की बात कह सड़क पर खड़े होने की बात कहने लगे। यह सुनकर पुलिस वालों ने सख्ती से कार्रवाई करने की जब चेतावनी दी तो आस-पास के लोग आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव करने लगे।

घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पर पथराव होने की सूचना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थाने की पुलिस पूरी टीम के साथ पहुंच गई। इसके बाद शरारती तत्वों को पुलिस खदेड़-खदेड़ कर पीटने लगी। डर से कई लोग दूसरे के घरों में घुस गए। बावजूद, पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। सभी दुबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कर रहे थे। लेकिन, पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस की लाठियां देखकर आस-पास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां स्वत: बंद हो गए। इससे पहले मोहल्ला के लोग बीच रास्ते में मटरगश्ती कर रहे थे।

नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई की जद में आम और खास में कोई अंतर नहीं देखा जाएगा।

मौके पर सीआइएटी दस्ता के प्रभारी शिवमुनी प्रसाद, लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह, नगर के सत्यप्रकाश झा, कोतवाली के विपिन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …