Breaking News

लालू यादव का 77वां जन्मदिन, 77 पाउंड का काटा केक

 

डेस्क। आरजेडी पार्टी लालू प्रसाद के 77वें जन्मदिन को समारोहपूर्वक मना रही है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लालू के जन्मदिन को लेकर भव्य तैयारी की गई है। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास और आरजेडी दफ्तर के बाहर जन्मदिन को लेकर बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता और पार्टी के नेता केक और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। गठबंधन के नेता भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

Advertisement

 

इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता 77 पाउंड का केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे, जहां लालू प्रसाद ने पत्नी राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 77वें जन्मदिन पर 77 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से केक खिलाया। एक कार्यकर्ता तो 77 किलो का लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

 

राज्य के हर जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इससे पहले लालू प्रसाद ने देर रात अपने परिवार के लोगों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

 

Check Also

पटना वाले खान सर अस्पताल में भर्ती

पटना। खान सर को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिहाइड्रेशन …

कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट…

पटना। बिहार सरकार ने 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। विकास आयुक्त चेतन्य …

प्रशांत किशोर आज करेंगे JSP उम्मीदवारों का ऐलान

डेस्क। बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। प्रशांत किशोर …

Trending Videos