Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किये।

 

निरीक्षण के दौरान दरभंगा टावर,नीम चौक सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था तथा गश्ती दलों की तैनाती की समीक्षा की गई। विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक है। 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि शहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं गश्ती दल की तैनाती की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …