Breaking News

कोटा में फंसे छात्रों की घर-वापसी, दरभंगा जंक्शन पहुंचने पर जिला प्रशासन ने किया छात्रों का भरपूर स्वागत

देखें पूरा वीडियो

डेस्क : कोटा में फंसे मिथिला के छात्रों को लेकर मंगलवार सुबह दरभंगा पहुंची ट्रेन दरभंगा पहुंचने पर छात्रों का जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत दरभंगा जंक्शन पर स्क्रीनिंग के बाद सभी छात्रों के हाथों पर मुहर लगाए गए साथ ही साथ उन्हें मिथिला पेंटिंग से बना हुआ माफ कर दिया गया भोजन के पैकेट पानी पीने का भी उनको उपलब्ध करवाया गया।

दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर – 01 पर ट्रेन के रूकते ही आर.पी.एफ. एवं जी.आर.पी. के जवानों के द्वारा पूरे ट्रेन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। इस ट्रेन में कुल 24 कोच थें। सभी कोचों से एक-एक करके छात्र उतरे और वहां पर बने गोल घेरे में खड़े होकर आगे बढ़े।

सभी छात्रों के स्क्रीनिंग के बाद उनके हाथों पर मुहर लगाया गया दरभंगा डीएम का त्याग राज नेम खुद मिथिला पेंटिंग से बने हुए मांस छात्रों को दे रहे थे साथ ही साथ बाहर निकलते वक्त उन्हें भोजन के पैकेट एवं पानी का बोतल दिया गया।

जहां से उन्हें निकास मार्ग से निकालकर रेलवे परिसर में ही बने स्टॉल में ले जाया गया। सभी जिलों के लिये अलग-अलग स्टॉल बनाया गये हैं। वहां पर इन छात्रों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इनलोगों के गंतव्य जिला के कॉउंटर पर इनका निबंधन किया जा रहा है। निबंधन के लिए काउण्टर पर पर्याप्त संख्या में मानव बल तैनात दिखे। जहां से उन्हें उनके जिला के लिये निर्धारित बसों में बिठाकर भेज दिया जायेगा।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन द्वारा प्रवासी लोगों को सुव्यवस्थित तरीके से ट्रेन से उतारने से लेकर उन्हें गंतव्य जिलों/प्रखण्डों में भेजने तक की सारी तैयारियां जोर-शोर से पूर्व में ही कर ली गई थी।


मौके पर जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम, नगर विधायक संजय सरावगी, रेल पुलिस अधीक्षक पी.के. सिंह समेत कई पुलिसकर्मी व रेलकर्मी मौजूद थे।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …