Breaking News

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनने की दी बधाई

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने बिहार सरकार में निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री पद की शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती और नई दिशा मिलेगी।

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा

राजेश्वर राणा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिकीकरण के साथ साथ अस्पतालों का जीर्णोद्धार करते हुए लगातार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होता रहा है। ऐसे में निशांत कुमार जैसे युवा एवं ऊर्जावान नेता को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलना राज्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि निशांत कुमार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे।

  • निशांत कुमार के मंत्री बनने पर जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर : राजेश्वर राणा
  • राजेश्वर राणा बोले – निशांत कुमार जनता की उम्मीदों पर उतरेंगे खरे

 

श्री राणा ने कहा कि बिहार सरकार गरीबों, जरूरतमंदों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक पारदर्शिता, मजबूती एवं विकास देखने को मिलेगा।

 

Advertisement

 

राजेश्वर राणा ने आगे कहा कि राज्य के अस्पतालों की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार तथा आम लोगों को सुलभ इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

अंत में उन्होंने ईश्वर से निशांत कुमार के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार स्वास्थ्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Advertisement – District Talent Awards 2026

 

 

Advertisement

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …