Breaking News

बिहार :: दरभंगा के कुमार मदन मोहन बने “लैगिंक शोषण प्रतिरोध” के मास्टर ट्रेनर

दरभंगा : बाल लैंगिक शोषण विषय पर यूनिसेफ पटना बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट पटना एवं अर्पण संस्थान मुंबई के द्वारा बिहार में मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले महीने 38 जिला के 120 मास्टर प्रशिक्षकों को 3 स्टार होटल राजगीर रेजिडेंसी में प्रशिक्षण दिया गया। उपरांत 20 जिलों के एक एक शिक्षक को विशेष प्रशिक्षण हेतु पटना में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया है जो 4 फरवरी से 6 फरवरी तक चलेगा। 

दरभंगा जिले के डॉ कुमार मदन मोहन को इस विषय पर मास्टर ट्रेनर के रूप चयनित करना दरभंगा जिला के लिए हर्ष का विषय है । डॉ कुमार मदन मोहन कुशौथर हाई स्कूल बहादुरपुर दरभंगा में शिक्षण कार्य करते हैं ।

 बाल सुधार गृह के बच्चों पर भी उनका कार्य चल रहा है। उनकी इस उपलब्धि को जिला में अच्छे नजर से देखा जा रहा है। वर्तमान समय में लैंगिक शोषण की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है शिक्षण संस्थान इसके चपेट में है। इस मुद्दे पर बात करने में भी लोगों को हिचक होती है।

इन सारी चीजों को देखते हुए इस विषय पर कार्य की शुरुआत बिहार के लिए एक बहुत बड़ी पायलट परियोजना है। जिसमें डॉ कुमार मदन का चयन अपने आप में बड़ा महत्व रखता है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *