Breaking News

विधिक जागरुक्ता शिविर का आयोजन !

legal awarenessपत्थलगडा (रांची ब्यूरो): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में निःशुल्क विधिक सहायता केन्द्र पत्थलगडा के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलहर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रमुख धनुषधारी राम दांगी एवं संचालन पीएलभी मुनीलाल दांगी द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यालय के छात्रों के अलावे ग्रामीण महिला व पुरूषों को प्रमुख द्वारा शिक्षा के अधिकार से संबंधित जानकारी दी गई। जबकी एसआई बिनोद कुमार ने बाल विकास से संबंधित जानकारी दी एवं पीएलभी श्री दांगी के विधिक सहायता से संबंधित, मौलिक अधिकार एवं कर्तब्य, नालसा 07 स्कीम के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाऐ एवं बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई।

मौके पर बरवाडीह पंचायत की मुखिया रेणुका देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानी राम, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, शिक्षक सुरेश ठाकुर, धनेश्वर कुमार, बालेश्वर राणा, सतिश कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 18 को, दरभंगा में बनाये गये 8 परीक्षा केंद्र

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि …

बधाई :: चित्रांश अमरेंद्र कर्ण इंडिया हॉस्पिटैलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 में ‘जनरल मैनेजर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की रिपोर्ट। चित्रांश अमरेंद्र कर्ण को प्रतिष्ठित इंडिया हॉस्पिटैलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 …

बवाल :: सैदनगर में पुलिस टीम पर हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंगप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा के सैदनगर पब्लिक द्वारा पुलिस टीम पर …

Trending Videos