दरभंगा : बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के पौहद्दी गांव निवासी सह जन वितरण विक्रेता अशोक कुमार झा को पोस मशीन से खाद्यान्न वितरण नहीं करने तथा सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी करने के आरोप में एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने उनकी अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि विक्रेता द्वारा बिगत जुलाई, अगस्त, दिसंबर एवं जनवरी माह में पोस मशीन का उपयोग नहीं किए जाने तथा उनके भंडारण में ई पोस मशीन में गेहूं 18 क्विंटल 48 किलो तथा चावल 27 क्विंटल 72 किलो है। जबकि वितरण पोस मशीन के अनुसार शुन्य दिखा रहा है।

एमओ सह सीओ पंकज कुमार झा द्वारा बार-बार पोस मशीन का उपयोग करने तथा लाभुकों के आधार कार्ड को पोस मशीन से जोड़ने का आदेश दिया गया था।

जिसे उनके द्वारा अनदेखी की गई। इसको लेकर विक्रेताओं से कई बार जवाब तलब किया गया, लेकिन उनके ओर से किसी तरह की जवाब नहीं दिए जाना सरकारी खाद्यान्न का कालाबाजारी माना जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !