Breaking News

लॉक डाउन का पूरी सख्ती से हो पालन, पूर्व में जारी पास 30 जून तक मान्य – डीएम

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने पूर्विक्ता प्राप्त गृहश्थी ( पी. एच. एच. ) एवं अंत्योदय योजना के छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने एवं सभी राशन कार्डों का आधार से सीडिंग तेज़ी से कराने का निर्देश दिया है ताकि कोरोना महामारी से निजात हेतु सरकार के द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ से कोई वंचित न रह जाएं. उन्होंने कहा है कि इस कार्य को अभियान चलाकर अविलम्ब पूरी की जाये. उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ मे आयोजित एक बैठक में कहीं है.

उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा लॉक डाउन को 3 मई तक के लिये बढ़ाया गया है. कहा कि लॉक डाउन को पूरी कड़ाई से पालन कराई जाये. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, खरीद बिक्री, एवं अनिवार्य सेवाएं पूर्ब की तरह संचालित होंगे. इसके लिये आवश्यकता नुसार पास निर्गत किया जायेगा. आवश्यक सेवाओं, कृषि कार्य, गेँहू की अधिप्राप्ति, पशुपालन, मत्स्य पालन, बैंकिंग आदि कार्यों में संलग्न व्यक्तियों को पास निर्गत करने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राधिकृत कर दिया गया है.

यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशासन द्वारा पूर्ब में जो पास जारी किया गया है वह सब दिनांक 30 जून तक मान्य रहेंगे.

निर्देश दिया गया है कि आवश्यक सेवाओं के क्रियान्वयन में सोशल डिस्टेंसिंग नियम का अनिवार्य तौर पर पालन कराई जाये. किसी भी सकरी या संकीर्ण जगहों पर ग्राहकों की भीड़ जमा नहीं होने चाहिए. इसे खुले स्थलों पर स्थान्तरित कर दिया जाये. सब्ज़ी बाजारों को खुले मैदान में तुरंत शिफ्ट की जाये. सभी व्यवसायिक एवं कार्य स्थलों पर सामाजिक दुरी मेंटेन की जाये.


नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में 5 खुले स्थलों में सब्ज़ी बाजार को शिफ्ट करा दिया है. इसमें राज मैदान, नेहरू स्टेडियम, सी.एम.लॉ कॉलेज के नाम शामिल है.
बताया कि यहां पर सोसल डिस्टेंसिंग नियम का पालन कराने की कोशिश की जा रहीं है.
इस बैठक में नगर आयुक्त, डीडीसी, एडीएम, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीएसओ, डीपीआरओ, सभी एसडीओ, सदर डीसीएलआर, डीएचएम आदि उपश्थित थे.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …