Breaking News

लखनऊ:दबंगो ने स्कूली बस में किया तोड़-फोड़, माल पुलिस बनी अनजान,मलिहाबाद में दर्ज हुआ मामला

रामकिशोर रावत

माल,लखनऊ।बीते मंगलवार दोपहर तीन बजे माल कस्बे में के पास भीड़ में पास न मिलने से नाराज सफारी सवारों ने स्कूली बस ड्राइबर की जमकर पिटाई की थी।साथ ही ड्राइबर के घर पर भी मारपीट के साथ दहशत फैलाने के लिये फायरिंग भी की थी।डायल100 की सूचना पर मलिहाबाद पुलिस ने आरोपियों को ले जाकर उनके  विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।माल पुलिस घटना से ही इनकार और अनजान रही और दूसरे थाने का मामला बताकर पीड़ित चालक को टरका दिया।जबकि 1की प्रत्यक्ष दर्शियों ने दबंगों से बस ड्राइबर को फटकार कर छुड़ाया था।

माल कस्बा स्थित गत मंगलवार को सोनी मॉर्डन पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर वापस पहुंचाने जारही थी।कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पास भीड़ की वजह से पीछे चल रही सफारी कार को पास नहीं दे पा रहा था।

पढ़ें यह भी खबर-नाबालिग यदि ड्राइविंग करते पकड़े गए तो अब उनके अभिभावक पर भी होगी कार्रवाई

जगह मिलने पर पास दिया तो सफारी चालक नन्नू ,खड्सरा प्रधान इरफान,हमीर व पप्पी ने बस के आगे सफारी खडीकर डंडा लेकर उतर कर बस ड्राइबर इमरान को खींचकर जमकर पिटाई की।जबकि दबंगो ने बस का शीश जब तोड़ना शुरू किया तो बस में बैठे बच्चे सहम गये  प्रत्यक्ष दर्शियों ने भी सफारी ड्राइबर को पकडकर फटकार लगाकर अलग किया।

पीड़ित चालक  ने गांव पहुंचकर घटना बतायी और स्कूल के प्रबंधक विनीत सोनी को जानकारी दी।तबतक प्रधान इरफान अपने  साथियों के साथ असलहे लेकर माल हसनापुर के मजरे चमरखेड़ा के रहने वाले ड्राइबर इमरान के घर चढ़ाई कर जमकर मारपीट करने के साथ दहशत फैलाने के लिए कई राऊंड फायरिंग भी कीथी।

इसी बीच किसी ने डायल 100पर सूचना दे दी।सूचना पर पहुंची 100 पुलिस ने मौके से आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मलिहाबाद थाने ले गयी।माल पुलिस ने घटना से ही इनकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया था। पीड़ित चालक इमरान ने मलिहाबाद थाने पर तहरीर देकर खड्सरा प्रधान इरफान,नन्हू, हमीर व पप्पी को आरोपी बनाया था। पुलिस ने इमरान की तहरीर मुकदमा पंजिकृत कर लिया है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *