Breaking News

कार्य योजना बनाकर जल-जीवन हरियाली अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति करें। D.M

प्रत्येक शनिवार प्रगति की समीक्षा होगी : डी.एम.

दरभंगा-जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जल-जीवन हरियाली अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संबंधित सभी अधिकारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने का निदेश दिया है। कहा कि विभिन्न विभागों के अन्तर समन्वय के अंतर् समन्वय से ही जल-जीवन हरियाली महाअभियान के लक्ष्य की प्राप्ति हो सकेगी।

इसके लिए संबंधित सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। सभी विभागों को सटीक कार्य योजना बनाकर लक्ष्य को हासिल करने हेतु कठिन मेहनत करनी होगी । वे जल-जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत विभिन्न कंपोनेंट का क्रियान्वयन करने हेतु 10 उप समितियाँ गठित कर दायित्व का निर्धारण किया गया है। इसमें सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्ह्ति कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त करना, सार्वजनिक जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार, जल श्रोतों के पास सोख्ता का निर्माण, नये जल श्रोतों का सृजन आदि मुख्य रूप से शामिल है।
जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी कंपोनेंट की प्रगति की समीक्षा किया गया और उप समितियों को कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जल-जीवन हरियाली अभियान के कार्य प्रगति की राज्य स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को जल-जीवन हरियाली अभियान से संबंधित विभागों के द्वारा साप्ताहिक प्रतिवेदन समर्पित किया जायेगा, जिसे उप विकास आयुक्त, दरभंगा के द्वारा संकलित करके साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा।
बैठक में अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, निदेशक, डी.आर.डी.ए. श्री वसीम अहमद, कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी./भवन/विद्युत आपूर्त्ति/भवन निर्माण निगम/मनरेगा/ लघु सिंचाई प्रमण्डल, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, दरभंगा/बेनीपुर, सभी पी.ओ. आदि शामिल हुए।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …