दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया तथा सड़क किनारे विस्थापित लोगों से मुलाकात की गयी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार सभी बाढ़ पीड़ितों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह सड़क किनारे ना रहकर पंचायतों में बनाए गए आश्रय स्थलों में शरण लें। जिलाधिकारी ने कहा कि केवटी प्रखंड के कोयला स्थान में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की सूचना अत्यंत दुःखद है।

उल्लेखनीय है कि कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को जगह-जगह बैरिकेडिंग का भी निर्देश दिया गया है। पूर्व में ही एनएच 527 पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए वन-वे लागू करा दिया गया है तथा अन्य जगहों पर भी बैरिकेडिंग तथा ड्रम के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहकर किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा मृतकों के परिजन को 08 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बहादुरपुर एवं हनुमाननगर अंचल के निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य,पॉलिथीन शीट्स का वितरण, सामुदायिक रसोई का संचालन आदि नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश दिया गया ।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता तथा अंचलाधिकारी बहादुरपुर एवं हनुमान नगर उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !