Breaking News

बिहार :: नाबालिग यदि ड्राइविंग करते पकड़े गए तो अब उनके अभिभावक पर भी होगी कार्रवाई

डेस्क : नाबालिगों के वाहन चलाने पर अब उनके साथ-साथ अभिभावक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे. सड़क पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर नाबालिग युवक व युवतियां तेज गति से वाहन चला रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है. 

बड़ी संख्या में नाबालिग युवक-युवतियां दोपहिया वाहनों के अलावा अब चार पहिया वाहन चलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. आए दिन इनके द्वारा दुर्घटनाएं भी हो रही है. लेकिन मोटरसाइकल चलाने पर इन नाबालिगों बच्चों की अब खैर नहीं है. बच्चे के बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटना परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, नाबालिग बच्चे अब ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए तो ना सिर्फ बच्चे की बल्कि उसके गार्जियन पर भी पर भी कार्रवाई होगी.

पटना के जिला परिवहन विभाग ने फरमान निकाला है कि अब 18 साल से कम उम्र के बच्चे अगर सड़क पर बाइक चलाते पकड़े गए तो बच्चे को बाइक देने के लिए गार्जियन भी जिम्मेदार माने जाएंगे. इसके लिए गार्जियन को ना सिर्फ जुर्माना बल्कि साथ में कारावास की भी सजा हो सकती है. 

जिला परिवहन विभाग ने सख्ती के साथ इस पर पालन करना शुरू भी कर दिया है. नाबालिक बच्चों के बाइक चलाने वाले पर मोटर अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई होगी. इसमें 500 रुपए का जुर्माना या 3 महीने का कारावास या दोनों हो सकती है.

नाबालिक के पकड़े जाने पर गार्जियन पर मोटर अधिनियम की धारा 5 के तहत कार्रवाई हो सकती है. इसमें 1000 रुपए का जुर्माना या 3 महीने का कारावास या दोनों हो सकती है.

बहरहाल, अब अगर आपके नाबालिग बच्चे अति उत्साह में बाइक लेकर बाहर निकलते हैं तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि उसे रोके वर्ना इसके दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *