दरभंगा : इन दिनों सभी बैंक शाखाओं में पैसे निकालने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ में सामाजिक दूरी नियम का भी उल्लंघन किया जा रहा है, जो अत्यंत खतरनाक हो सकता है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी, दरभंगा को ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही है कि आम लोगों में यह संशय उत्पन्न हो गया है कि कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन के चलते केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अप्रवासी मजदूरों /राशन कार्ड धारियों को जो नगद सहायता राशि प्रदान की गई है, उस राशि की तुरंत निकासी नहीं कर लेने पर सरकार द्वारा वह राशि वापस ले ली जायेगी। यह सरासर गलत है। किसी के भी बैंक खाता से राशि वापस नही ली जायेगी। जो भी पैसा जिनके खाता में जमा है, उसका उपयोग वे कभी भी कर सकते हैं । कोई भी आदमी डरकर पैसे निकालने की जल्दवाजी नहीं करें.

कहा कि अभी पूरे देश में लॉक डाउन लागू है। कोरोना बीमारी का खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोगों को घर में ही रहने के लिए बराबर आग्रह किया जा रहा है। इसलिए अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें । अत्यंत आवश्यक कार्यवश अगर घर से निकलते हैं तो मास्क जरूर पहनें। मास्क नहीं उपलब्ध हो तो साफ रूमाल या गमछा से चेहरे को अच्छी तरह से ढंक कर रहें । ग्लब्स/चश्मा पहनने से सुरक्षा कवर और मजबूत होगा।
जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील किया गया है कि लॉक डाउन अवधि में घर में ही रहें। जरूरत होने पर ही बैंक से पैसा निकालें। बैंक में आपका पैसा हर हमेशा सुरक्षित रहेगा। किसी भी बहकावे में कोई नहीं आये। अफवाहों से बचें। जिला प्रशासन एवं पुलिस की खुफिया एजेंसी अफवाह फैलाने वालों की पड़ताल करने में लगी हुई है। कहा कि अफवाह फैलाने वाले जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे।

जिलाधिकारी ने एल.डी.एम.,सभी बैकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधकों को सभी बैंक शाखाओं में सामाजिक दूरी नियम का हर हाल में पालन कराने का निदेश दिया है। इस कार्य में बैंक के कर्मी एवं गार्ड को लगाया जायेगा। बैंक में पैसा निकालने के लिए आने वाले ग्राहकों को बैंक द्वारा कूपन जारी किया जायेगा। बैंक कर्मी द्वारा भी ग्राहकों को यह समझाया जायेगा कि किसी भी व्यक्ति के खाता में जमा पैसा वापस नहीं लिया जायेगा।
इसके साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को भी थाना के सहयोग से सभी बैंक शाखाओं एवं अन्य आपातकालीन सेवा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !