Breaking News

सीटीईटी का रिजल्ट घोषित, 75% से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

picsart_11-08-11-02-17-320x178पटना : सीबीएसई ने 18 सितंबर को लिये गये सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी)  का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया है. सीटीईटी में मात्र 24.92% अभ्यर्थियों को ही सफलता हासिल हुई है. 75% से ज्यादा शिक्षक फेल हो गये हैं. रिजल्ट को सीबीएसइ ने वेबसाइट www.ctet.nic.in और www.cbse.nic.in पर डाल दिया है. जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, उनके रिजल्ट को सीबीएसइ जल्द ही उन्हें डाक द्वारा भेजेगा. सीटीइटी में इस बार पांच लाख 79 हजार 9 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें मात्र 69 हजार 566 (24.92% ) अभ्यर्थी ही पास हो पाये.

सीबीएसई के अनुसार पेपर फर्स्ट (क्लास वन से 5वीं तक)  में 1 लाख 93 हजार 5 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इनमें 26 हजार 638 (13.80%) अभ्यर्थी को सफलता मिली. वहीं पेपर सेकेंड (क्लास छठीं से आठवीं तक)  में तीन लाख 86 हजार 85 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें 42 हजार 928 (11.12% ) अभ्यर्थी पास कर पाये.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …