दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि दरभंगा जिला में राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण किया गया है। राशन कार्ड की अर्हता रखने वाले ऐसे कुल 71,000 परिवार चिन्ह्ति किये गये है। इन परिवारों को शीघ्र ही नया राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में कहीं है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कहा कि नया राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। राशन कार्ड निर्माण हेतु सभी 03 अनुमण्डलों में पी.डी.एफ. जेनरेट करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। समीक्षा में पाया गया कि 9800 राशन कार्ड तैयार करने हेतु पी.डी.एफ. जेनरेट हो गया है। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा नया राशन कार्ड निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों को आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर प्रविष्टि कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने इस माह के अंत तक सभी वंचित राशन कार्डधारियों को नया राशन कार्ड उपलब्ध करा देने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन राशन कार्डधारियों का तकनीकी त्रुटि के कारण एक हजार रूपये का भुगतान नहीं प्राप्त हुआ है, उन्हें भी शीघ्र भुगतान प्राप्त होगा। कहा हैं कि सभी मिसमैच डाटा का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। ऐसे लाभार्थियों से बैंक खाता संख्या एवं राशन कार्ड संख्या प्राप्त किया जा रहा है।

समीक्षा में पाया गया कि बाकी बचे हुए 87,000 मिसमैच डाटा में से 23,000 डाटा का भौतिक सत्यापन हो गया है। केवटी, बहादुरपुर, सदर, बहेड़ी, बिरौल, गौरा बौराम, कुशेस्वर स्थान, सतीघाट आदि प्रखंडों में मिसमैच डाटा का सत्यापन कार्य अभि बाकी हैं. जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ, बीडीओ एवं एमओ को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर बचे हुए मिसमैच डाटा का दो दिनों के अंदर सत्यापन कार्य पूर्ण कराकर प्रतिवेदन भेजने को कहा है।

मालूम हो कि जिन राशन कार्डधारियों का आधार से सीडिंग किया हुआ था, उन्हें पैसे प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। इसलिए सभी के राशन कार्ड का आधार से सीडिंग कराने का भी कार्य किया जा रहा है। ताकि भविष्य में किसी योजना का लाभ प्राप्त करने में कोई दिक्कते नहीं हो।
इस बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सहायक समाहर्त्ता विनोद दूहन, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय गुप्ता, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !