Breaking News

बिहार :: पुलिस के लिए ख़रीदे जाएंगे 800 गाड़ियां समेत 16 एजेंडों पर नीतीश कैबिनेट की मुहर

डेस्क : बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 16 प्रस्ताव पास किए गए. सभी थानों में वेटिंग रूम बनाने, 8 जिलों में एससी/एसटी थाना बनाने और पुनपुन नदी पर लक्ष्मण झूला लगाने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले:

  • बादाम कोल ब्लॉक एनटीपीसी को स्थानान्तरित, बरौनी थर्मल प्लान्ट चलाने को लेकर बिहार को आवंटित था बादाम कोल ब्लॉक.
  • आईएएस जयंत कुमार सिंह बनेंगे शिक्षा वित्त निगम के एमडी, वे 31 दिसम्बर को हो रहे सेवानिवृत.
  • सभी थानों में बनेगा वेटिंग रूम, नागरिकों के लिए बनेगा स्वागत कक्ष, 5 लाख 17 की दर से बनेगा वेटिंग रूम, कुल 34.16 करोड़ की राशि स्वीकृत, 660 थानों में वेटिंग रूम के लिए राशि स्वीकृत.
  • उग्रवाद प्रभावित जिलों में बनेंगे फोर्टिफिएड पुलिस स्टेशन, 70 करोड़ की राशि स्वीकृत.
  • बिहार पुलिस को मिलेगी नई गाड़ियां, कुल 58.73 करोड़ राशि स्वीकृत, बिहार आकस्मिकता निधि से एडवांस होगी निकासी.
  • पुनपुन नदी पर बनेगा लक्ष्मण झूला, पुनपुन रेल पुल के समानांतर बनेगा नदी पर पुल, कुल 46 करोड़ 77 लाख रुपया आएगा खर्च,
  • पिंडदान करने वाले की सुविधा के लिए बनेगा पुल.
  • बिहार के 8 जिलो में बनेंगे एससी-एसटी थाने, कुल 49 करोड़ की राशि जारी.
  • सूबे के सभी कॉलेज हॉस्पिटल में कर्नाटक एंटीबायटिक फार्मास्यूटिकल लिमिटेड करेगा ऑक्सीजन की सप्लाई.
  • लेखा सेवा के अधिकारी प्रदीप कुमार सेवा से बर्खास्त, जस्टिस ज्योति शरण बने कार्यकारी अध्यक्ष.
  • कैबिनेट की बैठक में एक विधेयक पर भी लगी मुहर.

बादाम कोल ब्लॉक एनटीपीसी को स्थानान्तरित करने पर कैबिनेट ने अपनी रजामंदी दे दी है. वहीं, आईएएस जयंत कुमार शिक्षा वित्त निगम के नए एमडी होंगे, वे 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं. जबकि लेखा सेवा के अधिकारी प्रदीप कुमार को सेवा से बर्खास्त करते हुए जस्टिस ज्योति शरण को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *