Breaking News

पीएम मोदी इन बिहार :: खुले मंच से पाकिस्तान को चेताया, कांग्रेस पर कसा तंज

डेस्क। जमुई में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को चेतावनी दे दी। कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा है बल्कि आज का भारत घर में घुसकर मारता है। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत बन गया है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो आंटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला कर के चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

 

उन्होंने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और हमारा तिरंगा पहुंच चुका है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब जी 20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा भी पूरे विश्व में होती है। ये मोदी ने नहीं किया बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी जिसके कारण यह सब संभव हुआ। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है बिहार खुद इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है।

 

Check Also

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …