
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा प्रलोभन की राजनीति से लोकतंत्र और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों से सावधान करते हुए अन्याय का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
कई जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोष और गरीब लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। विकास कार्य रुके हुए हैं। जनहित में योजनाएं लागू करने में भाजपा की दिलचस्पी नहीं है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अन्याय का मुकाबला करने और चुनाव अभियान में जोर-शोर से जुटने का आग्रह किया। कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सांसदों की पदयात्रा का आयोजन कर रही है। भाजपा बुनियादी समस्याओं के समाधान के बजाय पदयात्रा कर जनभावनाओं से खिलवाड़ करना चाहती है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा और उसके मातृ संगठन आरएसएस का देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। भाजपा संविधान का सम्मान भी नहीं करती। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्तर पर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
अखिलेश से मिले पर्वतारोही सागर कसाना
- राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – 2025 फिर से नीतीश
- दरभंगा में नवनिर्मित प्रेस क्लब का मंत्री महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन
- Career Point, Kota का दरभंगा में भव्य शुभारंभ, अब रूकेगा मिथिलांचल के बच्चों का पलायन
- नए वेराइटी व नए लुक के साथ श्री कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ
- सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा Annual Sports Meet मनमोहन प्रस्तुति से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। सागर ने उन्हें पर्वतारोहण अभियानों की जानकारी दी। अखिलेश ने उनके साहस की प्रशंसा की और मदद का आश्वासन दिया। गाजियाबाद निवासी सागर कसाना ने इसी साल 22 मई को माउंट एवरेस्ट चोटी पर विजय हासिल की थी। देश का सम्मान बढ़ाने के साथ कसाना दोस्ती का फर्ज अदा करना भी नहीं भूले। पर्वतारोहण में उनके सहयात्री बुल्गारिया के ईवान टाब की मृत्यु चौथे बेस कैंप में हो गई थी। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद वापस लौटते समय वे अपने दोस्त ईवान टाब का शव भी साथ ले आए थे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)