Breaking News

गर्व :: दरभंगा जंक्शन ने फिर रचा इतिहास, बिहार का पहला जंक्शन जहां लहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

डेस्क : बिहार के दरभंगा जंक्शन ने बहुत ही बड़ी और अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। सर्वाधिक राजस्व वाला दरभंगा जंक्शन ने फिर से इतिहास लिखा है, जहां सर्कुलेटिंग एरिया में 100फुट उच्चे फ्लैग पोस्ट पर भारतीय झंडे को स्थापित किया गया है। 

मालूम हो की भारत के 75 ए1 स्टेशनों पर 100 फुट उच्चे फ्लैग पोस्ट पर भारतीय झंडा स्थापित किये जाने को लेकर रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड ने हाल ही में योजना बना दिशा निर्देश जारी किया था। इसी को लेकर दरभंगा जंक्शन पर भी इसे दिसंबर तक स्थापित किया जाना था।

इतिहास को फिर से लिखते हुए दरभंगा ने बिहार मे पहले स्टेशन के तौर पर यह उपलब्धि हासिल की है। मालूम हो की 100 फुट उच्चे झंडे को रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुसार, बिहार के छः बड़े स्टेशनों पर स्थापित किया जाना हैं। बिहार में दरभंगा के अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और छपरा जंक्शन पर भी ऐसे ही भारतीय तिरंगों को लगाया जाना हैं।

भारतीय झंडे को फ्लैग पोस्ट के साथ हेरिटेज इंजन के बगल मे स्थापना की गई हैं। मालूम हो की हाल ही में दरभंगा मे लोहट चीनी मील से 105 साल पुराने इंजन को लाकर स्थापित किया गया था, जिसके बाद फ्लेग पोस्ट के स्थापना से पूरा दरभंगा जंक्शन बदला बदला नजर आने लगा है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *