लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए इस मामले को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। प्रियंंका ने सरकार सवाल किया कि पीड़िता को तत्काल सुरक्षा क्यों नहीं दी गई ?
प्रियंका ने ट्वीट किया, ”मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।
![](https://swarnimtimes.inwp-content/uploads/2019/12/IMG_20191207_212403-1.jpg)
उन्होंने कहा, ”यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दिला पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है। उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पीड़िता को तत्काल सुरक्षा क्यों नहीं दी ? जिस अधिकारी ने उसकी प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया, उस पर क्या कार्रवाई हुई? उत्तर प्रदेश में रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?
- क्रिसमस डे पर FA7IONCART ने किया इंवेट प्रोग्राम
- कायस्थ महोत्सव 12 जनवरी को, जरूर पधारें …
- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजेंद्र कर्ण मनोनीत
- एडीएम नीरज दास की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस को लेकर बैठक
- जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने तेजस्वी यादव की घोषणा पर बोला हमला
उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?