Breaking News

राज्यपाल से मिली मायावती बोलीं- यूपी में जंगलराज है, सरकार पर दिखाएं सख्ती

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह) : उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद  बसपा सुप्रीमो मायावती ने  शनि‍वार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मायावती  ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब है।जंगलराज चल रहा है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप एक महिला भी हैं और गवर्नर भी हैं। आप संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें और यूपी सरकार पर सख्ती दिखाएं।

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर सपा, कांग्रेस और बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों ने योगी सरकार की आलोचना की है। सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। वहीं लखनऊ दौरे पर आईं प्रियंका गांधी अचानक कार्यक्रम बदलकर उन्नाव पहुंच गईं। कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मिलने पहुंच गईं। मायावती ने मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब है। जंगलराज चल रहा है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप एक महिला भी हैं और गवर्नर भी हैं। आप संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें और यूपी सरकार पर सख्ती दिखाएं। मुख्यमंत्री और डीजीपी को बुलाकर जानें कि महिलाओं के खिलाफ लगातार क्यों हो रहे हैं?

इसके पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर उन्नाव दुष्कर्म कांड पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने साफ कहा है कि बलात्कार के आरोपियों को सजा देने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। यह कानून ऐसा होना चाहिए जिससे खौप पैदा हो।

उन्होंने कहा कि जिस उन्नाव बलात्कार पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी शुक्रवार की रात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दुख की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही विशेष पहल करे। यही इंसाफ का तकाजा व जनता की मांग है।

बसपा सुप्रीमो ने इसके साथ ही इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देशभर में रोकने के लिए राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे। केंद्र सरकार भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …