Breaking News

राजेश्वर राणा ने संजय झा को दी बधाई व शुभकामनाएं, सीएम नीतीश कुमार का जताया आभार

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संजय कुमार झा को प्रत्याशी बनाए जाने पर आभार प्रकट किया है।

जेडीयू से राज्यसभा उम्मीदवार संजय कुमार झा ने बुधवार को पटना स्थित विधानसभा सचिवालय में नामांकन किया। जिसको लेकर दरभंगा से जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने मिथिला के सपूत, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री संजय कुमार झा को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

संजय कुमार झा व राजेश्वर राणा (फाइल फोटो)

श्री राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संजय कुमार झा को राज्यसभा जेडीयू उम्मीदवार बनाए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके जीतने से बिहार और खासकर मिथिला क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। साथ ही राजेश्वर राणा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्यसभा में संजय झा बिहार के प्रतिनिधि के तौर पर उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …