Breaking News

राजेश्वर राणा ने एलएनएमयू कुलपति को दी बधाई

डेस्क : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर डॉ एस पी सिंह का एक साल पूरे होने पर जेडीयू शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू० के निवर्तमान संगठन सचिव राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ,छात्र जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ने मंगलवार को सफलता पूर्वक एक साल पूरे करने पर बधाई दी। उन्हें पाग मिथिला पेंटिंग वाला चादर, माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

मौके पर राजेश्वर राणा ने कहा कि वैश्विक संक्रमण कोविड-19 के बावजूद कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने कई महत्वपूर्ण प्रगति के अध्याय जोड़ने का कार्य किया है। कुलपति अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यार्थियों के कल्याण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयत्नशील रहे।

वहीं डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ एस पी सिंह ने कोरोना काल में बेहतर पढ़ाई करने समेत व्यक्तिगत रूप से भी विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया है। निर्धन विद्यार्थियों के ऊपर उनकी विशेष कृपा दृष्टि बनी रही। जिसके कारण वे विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *