दरभंगा : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है. जिसको लेकर युवा जदयू के बिहार प्रदेश संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने कहा कि सत्य की जीत हुई है और सभी फैन्स में भी अब न्याय की आस जगी है.
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
राजेश्वर राणा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नीतीश जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिद्धांतों पर चलने वाले व्यक्ति हैं. नीतीश कुमार जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर सभी वर्गों को न्याय मिले ऐसी सोच रखते हैं और अब नीतीश कुमार के साथ साथ पूरे देश को भरोसा है कि सीबीआई ही ठीक ढंग से जांच करेगी जिससे सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा.

श्री राणा ने बताया कि सुशांत केस को लेकर मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे और समय समय पर सुशांत के समर्थन में बिहार वासियों की तरफ से नीतीश कुमार कानूनी ढंग से कदम बढ़ा रहे थे. रिया चक्रवर्ती के सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के विरुद्ध भी नीतीश सरकार ने बेहतर कदम उठाए जिसके कारण रिया की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

सीबीआई जांच की मांग को लेकर नीतीश कुमार ने आवाज बुलंद करते हुए बिहार की जनता व सुशांत के फैन्स की तरफ से सुप्रीम कोर्ट से गुहार भी लगाई जिसका नतीजा है कि सुशांत मिस्ट्री को सीबीआई को सौंपने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश भी दे दिया.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !