दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि ग्राम कचहरियों से चयनित सुलहयोग्य मुकदमों के अभिलेख को निर्धारित बेंच के समक्ष प्रस्तुत करायें। राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के समक्ष पक्षकारों को उपस्थित कराकर मामलों का निपटारा करायें। ग्राम कचहरी के मामलों के निपटारे के लिए दरभंगा,बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय में बेंच का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव को जिम्मेवारी दें ताकि किसी पक्षकार को कोई परेशानी नहीं हो।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बैठक में अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित हायाघाट,हनुमाननगर,तारडीह,बेनीपुर, बहेड़ी,बहादुरपुर, सिंहवाड़ा,कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !